Massages


Shri Kumar Pal Bhai V. Shah

संदेश
जीव मैत्री के बिना जिनेन्द्र भक्ति का अधिकार नहीं मिलता। जीवंत जीव भक्ति की तीर्थ यात्रा करने का मुझे आज सौभाग्य मिला।
सबको मेरा अभिनंदन- वंदन। दिनांक 23.10.2010
कुमारपाल वि. शाह
कलिकुंड-धोलका (गुजरात)



 





Shri Kamal Kishor Ji Nagar

संदेश
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ एवं गौरक्षा सम्मेलन के अवसर पर श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान बारां द्वारा ग्राम जालेड़ा में संचालित गौशाला की अनुपम एवं व्यवस्थित संचालन् शैली को पाकर अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई। ‘‘अहिंसा परमो धर्म’’ भगवान श्री महावीर का शाश्वत सूक्त ‘‘गौशाला - जालेड़ा’’ में चरितार्थ रूप में देखने को मिला। यहां भारतीय संस्कृति एवं धर्म की आधार शिला सर्व-देवमयी गौ की रक्षा सेवा का मनोरम दृश्य एवं सेवा प्रकल्प देखकर मेरा मन उत्साह, प्रेम व दया से स्रोबार हो उठा।
गौशाला हमेशा प्रगति के मार्ग की ओर प्रशस्त होवे, ऐसी मेरी ईश्वर से कामना है। दिनांक 22.11.2002
संत कमल किशोर नागर
सेमली आश्रम सेमली
जिला शाजापुर (म.प्र.)